रोड सेफ्टी मेगा फेस्टिवल में एनसीयू के छात्रों ने मारी बाजी
युवाओंके बीच यातायात के नियमों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए गुड़गांव के यातायात पुलिस ने मारुति सुजुकी के साथ मिलकर रोड सेफ्टी मेगा फेस्टिवल 2015-16 का आयोजन किया। इस मौके पर आयोजित प्रतियोगिता में नॉर्थकैप यूनिवर्सिटी के छात्रों का जलवा रहा। रोड सेफ्टी क्विज प्रतियोगिता में ध्रुव प्रताप सिंह यादव, आकृति बंसल और ऋषिका देसवाल ने पहला स्थान हासिल किया। इन्हें ताऊ देवी लाल स्टेडियम में गुड़गांव ट्रैफिक पुलिस के डीसीपी समर प्रताप सिंह ने पुरस्कार प्रदान किया। यह प्रतियोगिता चार चरण में आयोजित हुई। इसके प्रारम्भ के तीन चरण में स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया, जबकि अंतिम चरण में कॉलेज विश्वविद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया। इस मेगा फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य युवाओं में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता और समझ को विकसित करना था।