शिवानी कटारिया ने साउथ एशियन गेम्स में जीते दो और मेडल
गुड़गांव |गुवाहाटी मेंखेले जा रहे साउथ एशियन गेम्स में गुड़गांव की जलपरी शिवानी कटारिया ने बुधवार को एक सिल्वर मेडल एक ब्रांज मेडल अपने नाम किए। अब तक शिवानी 12वें साउथ एशियन गेम्स में छह मेडल अपने नाम कर चुकी है। इससे पहले शिवानी ने तीन गोल्ड दो सिल्वर एक ब्रांज मेडल हासिल किए हैं। शिवानी ने मंगलवार को 400 मीटर फ्री स्टाइल में सिल्वर मेडल हासिल किया था जबकि 2x400 मीटर रिले प्रतियोगिता में भी गोल्ड मेडल हासिल किया था।
बुधवार को शिवानी ने 100 मीटर वर्ग में ब्रांज मेडल हासिल किया। जबकि मेडलिन रिले में 4x100 मीटर प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल हासिल किया। इस प्रतियोगिता में शिवानी ने बेहतर प्रदर्शन किया है और 200 मीटर फ्री स्टाइल में शिवानी ने अपने ही 2.12 मिनट के रिकार्ड को तोड़कर 2.08 मिनट में नया रिकार्ड बनाया था।