पिता की उम्मीदों से आगे निकल गई गुड़गांव की बेटी शिवानी
हरियाणासे एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाली अकेली तैराक शिवानी ने मात्र शौकिया तौर पर तैरना सीखना शुरू किया था। लेकिन आज शिवानी देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी गुड़गांव का नाम रोशन कर रही है। परिवार का साथ मिलने से शिवानी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार आगे बढ़ती चली गई। इसी कड़ी में 12वें साउथ एशियन गेम्स में गुड़गांव की जलपरी शिवानी कटारिया ने तीन गोल्ड एक सिल्वर मेडल हासिल किए हैं। शिवानी ने मंगलवार को 400 मीटर फ्री स्टाइल में सिल्वर मेडल हासिल किया जबकि 2 बाई 400 मीटर रिले प्रतियोगिता में भी गोल्ड मेडल हासिल किया है।
डीएवीस्कूल में पढ़ती हैं शिवानी
वहगुड़गांव डीएवी स्कूल की 12वीं कक्षा में पढ़ती हैं। शिवानी से फोन पर हुई बातचीत में उसने बताया कि उसने गुवाहाटी में आयोजित साउथ एशियन गेम्स में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। अब शिवानी की नजर ओलंपिक गेम्स पर है। उन्हें उम्मीद है कि वह देश के लिए मेडल हासिल करेंगी।
अबतक हासिल कर चुकी हैं कुल 27 मेडल
जलपरीशिवानी अब तक कुल 27 मेडल हासिल कर चुकी हैं। इनमें 5 इंटरनेशनल स्तर के हैं जबकि 22 मेडल नेशनल गेम्स में हासिल किए हैं। शिवानी नेशनल स्तर के चार मेडल पिछले तीन दिन में गुवाहाटी में आयोजित साउथ एशियन गेम्स में हासिल किए हैं। शिवानी अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पिता को देती हैं। उन्होंने बताया कि वे हमेशा उन्हें स्पोर्ट करते हैं, जिससे वे हमेशा आगे बढ़ रही हैं।