पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रदर्शनी में स्टूडेंट्स ने दिखाई प्रतिभा

प्रदर्शनी में स्टूडेंट्स ने दिखाई प्रतिभा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंगलवारसे सेक्टर-14 गवर्नमेंट कॉलेज में इंटर जिला कॉलेज साइंस प्रदर्शनी की शुरूआत हुई, जिसमें 33 से अधिक कॉलेजों के स्टूडेंट्स को भाग लेना था, लेकिन मात्र 13 कॉलेजों के स्टूडेंट्स ही इस विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल के साथ पहुंचे। इस प्रदर्शनी में सरकारी कॉलेजों के अलावा प्राइवेट कॉलेजों के स्टूडेंट्स भी शामिल होने थे, लेकिन झज्जर के एकमात्र प्राइवेट कॉलेज ने अपना एक मॉडल ही इस प्रदर्शनी में शामिल हुआ।

दो दिवसीय साइंस प्रदर्शनी में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों की संख्या बेहद कम रही। इसे देखकर लगता है कि स्टूडेंट्स इस विषय से विमुख हो रहे हैं। कालेजों में संसाधनों के अभाव में जिस तरह से साइंस कोर्सों के प्रति स्टूडेंट्स का रुझान घट रहा है, वह चिंता का विषय है। प्रदर्शनी में जिले के कालेजों के अलावा झज्जर जिले के कालेजों के छात्रों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनी के प्रभारी डा. सुरेश धनेरवाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जियोग्राफी, फिजिक्स, केमिस्ट्री, जूलॉजी, बॉटनी, कंप्यूटर साइंस साइकोलॉजी से संबंधित विषयों के मॉडल शामिल किए गए हैं। प्रदर्शनी के परिणामों की घोषणा बुधवार को होगी। प्रथम स्थान पाने वाले विजेता को एक हजार, दूसरे स्थान पर रहने वाले छात्र को 500 तीसरे स्थान पर रहने वाले को 200 रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। विजेता छात्रों को करनाल में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में हिस्सा लेने का मौका दिया जाएगा।

गुड़गांव. सेक्टर-14गवर्नमेंट कॉलेज में आयोजित इंटर जिला कॉलेज साइंस प्रदर्शनी में मॉडल देखते हुए छात्राएं।

खबरें और भी हैं...