सेक्टर-12 में 50 दुकानें 20 झुग्गियों को हटाया
हुडाने मंगलवार को सेक्टर-12 से अवैध फर्जी मार्केट की दुकानों और झुग्गियों काे हटाया। हुडा ने कार्रवाई के दौरान 8 एकड़ जमीन खाली कराई। ये अवैध दुकानें झुग्गियां रोड निर्माण में बाधा बन रही थीं। जिन्हें हटाकर इंजीनियरिंग विंग को रोड बनाने के लिए सौंप दिया गया। वहीं हुडा की इस तोड़फोड़ की कार्रवाई का लोगों ने विरोध किया और कहा कि यह जमीन उनकी है। हुडा ने गलत ढंग से कार्रवाई कर उनकी दुकानों को तोड़ दिया।
नोटिसके बाद जमीन नहीं कर रहे थे खाली
सेक्टर-12की जमीन पर लोगों ने अवैध कब्जा कर फर्जी मार्केट और झुग्गियां बना ली थी। जिसे हटाने के लिए हुडा एस्टेट ऑफिसर-1 की ओर से कई बार नोटिस दिया गया था, लेकिन जमीन को खाली नहीं कर रहे थे। एस्टेट ऑफिसर ने सर्वे ब्रांच को निर्देश दिए थे कि दुकानों और झुग्गियों को हटाकर जमीन खाली कराई जाए।
टीमके साथ पहुंचे हुडा अधिकारी
हुडाएस्टेट ऑफिसर-1 ओमप्रकाश की अगुवाई में एन्क्रोचमेंट प्रभारी एचएस जाखड़ के साथ सर्वे ब्रांच के एसडीई अमन यादव, जेई नरेश के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी सेक्टर-12 पहुंचे। टीम के अधिकारियों ने फर्नीचर मार्केट से दुकानों और झुग्गियों को खाली करने के लिए निर्देश दिए गए। जिन्होंने खाली नहीं किया, दस्ते के कर्मियों ने उनके सामानों को बाहर निकालकर तोड़ना शुरू कर दिया।
50दुकानों और 20 झुग्गियों पर की कार्रवाई
सर्वेब्रांच के एसडीई अमन यादव ने कहा कि कार्रवाई के दौरान 50 फर्नीचर की दुकानें और 20 से अधिक झुग्गियों को हटाया गया। बिना परमिशन के कॉमर्शियल गतिविधियां चलाई जा रही थी, जो गैरकानूनी थी। 8 एकड़ जमीन खाली कराकर इंजीनियरिंग विंग के एसडीई प्रवीण कुमार को रोड निर्माण के लिए हैंडओवर कर दिया गया। इस कार्रवाई में 4 जेसीबी मशीन, 6 ट्रैक्टर और 80 कर्मचारी शामिल थे।
गुड़गांव. सेक्टर-12में अवैध फर्नीचर मार्केट में झुग्गियां हटाती हुडा की जेसीबी।