पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आधार नंबर फीड करने के लिए घर घर घूमेंगे प्रगणक

आधार नंबर फीड करने के लिए घर-घर घूमेंगे प्रगणक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलामें जल्द ही जनगणना आधारित नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (एनपीआर) को अपडेट किया जाएगा। जिसके तहत जिलावासियों के आधार नंबर एनपीआर डाटाबेस में फीड किए जाएंगे। इस संबंध में जिला के डीसी टीएल सत्यप्रकाश की अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जिसमें कार्ययोजना तैयार की गई। डीसी ने बताया कि एनपीआर में आधार नंबर फीड करके अपडेट किया जाना है, जिसके तहत प्रगणक घर-घर जाकर लोगों के आधार नंबर लेंगे और उसे एनपीआर में फीड करेंगे। एक प्रगणक को तीन ब्लॉक दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सन 2010 में जनगणना के तहत हाउस लिस्टिंग और एनपीआर का कार्य करने के दौरान जिला में लगभग 3243 ब्लॉक बनाए गए थे और प्रत्येक ब्लॉक में लगभग 150 घर थे। इस कार्य के दौरान यदि कोई व्यक्ति बेसिक इंफॉरमेशन जैसे नाम में गलती, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि, घर का पता या जन्म स्थान जैसी त्रुटियों को दूर करवाना चाहता है तो वह भी ठीक करवा सकता है।

फरवरीके अंत में शुरू होगा जनगणना का काम

इसकार्य को फरवरी के अंत में शुरू किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि अब जिलावासियों के आधार कार्ड बन चुके हैं और ऐसे में उनके आधार नंबर एनपीआर में अपडेट करने का कार्यक्रम जनगणना निदेशालय द्वारा बनाया गया है। उन्होंने कहा कि यह कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है इसलिए इसके लिए सभी तहसीलदार, सभी नगरपालिकाओं के सचिव और नगर निगम के मामले में जोनल टैक्सेशन ऑफिसरों को चार्ज ऑफिसर नियुक्त किया गया है। संबंधित एसडीएम इसके ओवरऑल इंचार्ज होंगे और नगर निगम क्षेत्र में संबंधित ज्वाइंट कमिश्रर तथा नगरपालिका संबंधित कार्यकारी अधिकारी अपने क्षेत्र के ओवरऑल इंचार्ज होंगे। जिला में इस कार्य के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी गुरविन्द्र सिंह चार्ज ऑफिसरों के साथ तालमेल करके इस कार्य को पूरा करवाएंगे।

बनचुका है 86.3 प्रतिशत लोगों का आधार कार्ड

गुड़गांवजिला में 86.3 प्रतिशत लोगों का आधार कार्ड एनरोलमेंट किया जा चुका है। इन सभी का आधार नंबर एनपीआर में फीड किया जाएगा और जो लोग स्थान परिवर्तन करके यहां से चले गए है, एनपीआर में इस चीज को दर्शाया जाएगा। जो परिवार जनगणना के बाद यहां आए है, उनके नए फार्म भरकर उन्हें एनपीआर में शामिल किया जाएगा। जनगणना 2011 के दौरान गुड़गांव जिला की जनसंख्या लगभग 11 लाख आंकी गई थी।

खबरें और भी हैं...