बसों में छात्रों की हरकतों से परेशान हैं बुजुर्ग, सीएम से की शिकायत
फिरोजपुर झिरका| इनदिनों नगर के बुजुर्ग स्कूल और कॉलेज के छात्रों से परेशान है। इलाके के बुजुर्ग श्याम बंसल, अनिल, महेश कुमार, कैलाश, भगवानदास सोनी आदि का कहना है कि फिरोजपुर झिरका से जो बस गुड़गांव की ओर जाती है, उसके स्टैंड पर आते ही इलाके के स्कूल, कॉलेज, आईटीआई छात्र जबरदस्ती बस पर चढ़ जाते हैं। वे महिलाओं और बुजुर्गों को परेशान करते हैं। बुजुर्गों ने इसकी शिकायत सीएम, शिक्षा मंत्री और परिवहन मंत्री से की है। जीएम रोडवेज राजीव नागपाल ने कहा है कि वो जल्द ही बसों में उड़नदस्ते को सक्रिय करेंगे।