निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आज
गुड़गांव| महावीर इंटरनेशनल संस्था अपनी दिल्ली शाखा के सहयोग से रविवार को स्थानीय राजेन्द्रा पार्क स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में एक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। गुड़गांव संस्था के अध्यक्ष अभय जैन ने बताया कि निशुल्क नेत्र जांच शिविर के माध्यम से संस्था का लक्ष्य समाज के लोगों को नेत्र रोगों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति के मरणोपरांत नेत्र दान करने से दो व्यक्तियों के अंधेरे जीवन को रोशनी मिलती है।