पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्रीसनातन धर्मसभा ने कराया 6 जोड़ों का सामूहिक विवाह

श्रीसनातन धर्मसभा ने कराया 6 जोड़ों का सामूहिक विवाह

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव | न्यूकाॅलोनी स्थित गीता भवन में शुक्रवार को श्रीसनातन धर्मसभा द्वारा सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था ने 6 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया। वर पक्ष बैंड बाजों के साथ बारात लेकर आयोजन स्थल पर पहुंचे। सभा के पदाधिकारियों ने उनका बड़ी ही गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इन जोड़ों का पूरे विधि विधान के अनुसार पाणिग्रहण संस्कार कराया। इस आयोजन में वर वधू पक्ष के लोग भी मौजूद रहे। संस्था द्वारा हर दंपत्ति को दैनिक जीवन में इस्तेमाल होने वाला सभी सामान कपड़े, जेवर आदि भी दिया गया। आयोजन प्रात: से ही शुरु हो गया जो देर शाम तक चलता रहा। संस्था के सदस्यों ने यह महसूस नहीं होने दिया कि वे किसी अन्य की शादी कर रहे हैं। इस आयोजन में वर वधू को प्रदेश के पूर्वमंत्री धर्मवीर गाबा, ओपी तनेजा, सीएल शर्मा, मनदीप गोयल, सीमा पाहूजा, धर्मसागर, राज दहिया दलीप लूथरा आदि ने आशीर्वाद दिया और उनकी सुखद गृहस्थी की कामना भी की।

खबरें और भी हैं...