पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वैलेंटाइन डे पर प्रेमिका से मिलने गए युवक को 4 मंजिल से फेंका, मौत

वैलेंटाइन डे पर प्रेमिका से मिलने गए युवक को 4 मंजिल से फेंका, मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुडगांव. वेलेन्टाइन डे पर अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने गए शादीशुदा व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि लड़की के परिवार वालों ने मृतक ईश्वर को 4 मंजिला इमारत से फेंक दिया। अस्पताल में रविवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। लड़की से खुलासे के बाद पुलिस ने उसके जीजा रमेश और ड्राइवर अनिल को गिरफ्तार कर लिया है। जानिए कैसे हुई थी दोस्ती...
-लड़की ने पुलिस को बताया कि 8साल पहले ईश्वर से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी।
- समय के साथ दोनों के बीच प्यार हुआ।
- वेलेन्टाइन डे पर दोनों ने लड़की के फ़्लैट पर मिलने का प्लान बनाया ।
- मृतक ईश्वर पहले से शादीशुदा था। वह पत्नी को सरप्राइज देने की बात कहकर घर से निकला था।
- दोनों फ्लैट में अकेले पहुंचे, तभी लड़की का मुंह बोला जीजा और उसके दोस्त रमेश वहां पहुंच गए।
-फ्लैट में दोनों को देखकर रमेश गुस्से में आ गया और ईश्वर को गाली देनी शुरू कर दी।
-इसी बीच दोनों में हाथापाई भी शुरू हो गई।
-आरोप है कि इसी दौरान फ्लैट के बालकनी से ईश्वर को नीचे धकेल दिया।
सिर में चोट लगने से मौत
नीचे गिरने से ईश्वर के सिर में काफी चोट लगी। हालांकि, चार मंजिल से गिरने के बाद भी उसके शरीर से कही खून नहीं निकला था। लड़की के साथ रमेश व अनिल भी उसके गिरने के बाद नीचे आए और ईश्वर को एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए, लेकिन शक होने पर डॉक्टर्स ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। शुरू में तो तीनों ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई से पूछा तो लड़की ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया।
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटोज...