पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एंबुलेंस की हड़ताल के कारण लोग परेशान, सरकार बनी है अनजान

एंबुलेंस की हड़ताल के कारण लोग परेशान, सरकार बनी है अनजान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव। सोमवार से शुरू हुई निजी एंबुलेंस चालकों की हड़ताल मंगलवार दूसरे दिन भी जारी रही। लोगों को एंबुलेंस नहीं मिलने से काफी परेशानी उठानी पड़ी। लोगों ने टैंपो व निजी टैक्सियों का सहारा लिया। वहीं मरीजों भी निजी वाहनों में ही आते-जाते दिखाई दिए। प्रदेशभर में एंबुलेंस की हड़ताल रहने से कुछ मरीज बाहर की एंबुलेंस से आए, इन्हें भी एंबुलेंस वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मरीज छोड़कर आने के बाद गोशाला मैदान में खड़ा कर लिया। बाहर से आने वाली एंबुलेंस पर भी पूरी नजर रखी गई।
हड़ताल को लेकर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आपस में संपर्क रखा। किसी भी एंबुलेंस के आने पर तुरंत गुड़गांव में उसे खड़ा कर लिया गया। प्रदेश सरकार एंबुलेंस मालिकों के साथ अत्याचार कर रही है। एसोसिएशन ने बुधवार को भी हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया है। जिला प्रधान सुरेंद्र तंवर ने कहा कि वे मांगों को सरकार द्वारा स्वीकार नहीं किए जाने तक पीछे नहीं हटेंगे।

डेडबॉडी के लिए भी नहीं मिल पाई एंबुलेंस: गुड़गांव के इस्लामपुर में एक युवक की हत्या हो गई। लेकिन शव को उठाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिली। इससे परेशान ग्रामीणों को टैंपो में डेडबॉडी लेकर शवगृह तक जाना पड़ा। एंबुलेंस नहीं मिलने से शव गृह से भोपाल व जयपुर जाने के लिए भी लोग काफी परेशान रहे। ये लोग एसोसिएशन से भी मिले लेकिन उन्होंने हड़ताल की बात कहते हुए 102 नंबर पर एंबुलेंस कंट्रोल रूप में संपर्क करने की बात कही।
खबरें और भी हैं...