पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खौफ के साए में जीता है यह गांव, घर घर में लगे है CCTV कैमरे

खौफ के साए में जीता है यह गांव, घर- घर में लगे है CCTV कैमरे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव। हरियाणा में गुड़गांव से कुछ ही घंटे की दूरी पर एक ऐसा गांव है, जो दिखता तो दूसरे गांवों जैसा ही है पर एक मामले में औरों से अलग है। हालांकि, इस गांव में ना तो प्राइमरी स्कूल है और ना ही कोई बैंक, पर यहां के हर घर में सीसीटीवी जरूर लगे हुए हैं। जानिए क्या है सीसीटीवी लगाने की वजह...
- ये गांव है ढिंचा कलां। गुडगांव से 1 घंटे की दूरी पर है।
- दरअसल, गांव में दो परिवारों के बीच ऐसी दुश्मनी है कि अन्य लोग इस लड़ाई से खौफ खाते हैं। - रंजिश उदयवीर काला और कृष्ण पहलवान के परिवारों के बीच है।
- इस दुश्मनी में कृष्ण पहलवान के भाई भरत सिंह की पिछले साल गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
- जिसके बाद से गांव के लोग CCTV की मदद से हर एक्टिविटी को फॉलो करते हैं।
- दरअसल, गांव वालों को हर वक्त ये डर लगा रहता है कि पता नहीं किस वक्त गांव में गोलीबारी शुरू हो जाए।
- लोगों का कहना है कि दिल्ली के बाहर जिन खतरनाक गैंग का बोलबाला है उनमें से एक इस गांव में रहता है।
(dainikbhaskar.com अपनी स्पेशल सीरीज के तहत हरियाणा के गांवों के बारे में जानकारी दे रहा है।)
कितने वोटर्स इस गांव में
-इस गांव में 9, 000 वोटर्स हैं। यहां पर हथियारबंद पुलिस का दस्ता हर वक्त तैनात रहता है।
- यहां के घरों में बाहर नहीं, बल्कि अंदर से हर वक्त ताले लगाए जाते हैं।
- दरवाजों के पास लगाए गए माइक्रोफोन्स के जरिए घर में आने-जाने वालों के बीच बातचीत होती है।
- गांव की महिलाएं किसी अनजान शख्स से बात नहीं करती हैं। ये बंदिशें गैंगवार के चलते फैमिलीवालों ने लगाई है।
- कहा जाता है कि यदि किसी अनजान शख्स को पानी पिला दिया जाए या बात भी कर ली जाए तो उससे पुलिस और गैंग मेंबर्स पूछताछ करने लगते हैं।
न ज्वैलरी न ही कोई बैंक
- बता दें कि इस गांव में न तो ज्वैलरी की कोई दुकान है और ना ही किसी बैंक का कोई एटीएम सेंटर।
- यहां गैंगवार और लूट की वारदात होना आम बात है।
- छोटे-छोटे झगड़ों में भी यहां गैंग्स के बीच अचानक गोलीबारी शुरू हो जाती है।
कैसे हुई इस गैंगवार की शुरुआत
- इसकी शुरुआत 1994 में हुई थी। लड़ाई कॉन्ट्रैक्ट को लेकर थी। जो बाद में गैंगवार के रूप में तब्दील हो गई।
- रिपोर्ट्स की मानें तो अलग-अलग गैंगवार में अब तक करीब 100 लोगों की जान जा चुकी है।
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटोज...
खबरें और भी हैं...