पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हत्यारों को शह नहीं देंगे ऊंचा माजरा के ग्रामीण, पंचायत मे हुआ ऐलान

हत्यारों को शह नहीं देंगे ऊंचा माजरा के ग्रामीण, पंचायत मे हुआ ऐलान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटौदी। खंड के गांव ऊंचामाजरा में युवक की हुई निर्मम हत्या के विरोध में मंगलवार को गांव के लोगों ने पंचायत की। पंचायत में पहुंचे बिलासपुर थाने के अधिकारियों ने लोगों को आश्वस्त किया कि वो जल्द ही मामले का खुलासा कर देंगे। इधर गांव में युवक की हत्या के बाद मातम का माहौल है।

रविवार को ऊंचा माजरा निवासी अमित कुमार(18) की हत्या कर अज्ञात लोगों ने शव बिलौला गांव के खंडहरों में छिपा दिया था। हत्यारों ने अमित कुमार का गला शीशे से काट कर हत्या की थी। बाद में इस बात की जानकारी एक पशु चराने वाले व्यक्ति के माध्यम से पुलिस तक पहुंची। मंगलवार को गांव की पंचायत में हत्यारों के प्रति रोष दिखाई दिया। गांव के लोगों के अनुसार हत्यारा अगर गांव का भी है तो उसका साथ कोई गांव वाला नहीं देगा। गांव में इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति के प्रति कोई सहयोग नहीं किया जाएगा। गांव के लोगों ने मांग की कि पुलिस हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें और हत्याकांड का खुलासा करें। इस अवसर पर आदित्य भारती, जगमाल, धनीराम, गंगाराम, ताराचंद, बिश्म्बर, नाहर सिंह, नेकीराम, रमेश कुमार, हरीराम तथा सुरेश सहित अन्य लोग मौजूद थे। थाना बिलासपुर की ओर से पहुंचे एसआई सुरेश चंद ने कहा कि हत्याकांड की गुत्थी सुलझने के कगार पर है। इस काम के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। कुछ संदिग्धों से गहन पूछताछ जारी है तथा पुलिस हत्यारों के बिल्कुल समीप हैं। एक -दो दिन में मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
खबरें और भी हैं...