पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंगुड़गांव। हरियाणा के फर्रूखनगर गांव में लोगों ने सालों पुराने सपने को साकार कर एक मिसाल कायम की थी। इस बात की चर्चा आज भी होती है। दरअसल, कुछ साल पहले यातायात सुविधा से महरुम गुड़गांव जिले के लोगों ने चंदा इक्कठा कर ताजनगर रेलवे स्टेशन और प्लैटफॉर्म बनवा दिया था। जानिए क्या है स्टेशन की व्यवस्था ...
-रेलवे लाइन के दोनो तरफ कंक्रीट का पक्का आधार है।
-यात्रियों के लिए मौसम के प्रभाव से बचने के लिए टीन शेड लगाए गए हैं।
-टिकट काउंटर, पीने का साफ पानी, मेन रोड से स्टेशन तक पक्के रास्ते हैं।
-अब स्टेशन बनने से लोगों को दिल्ली, गुड़गांव, रेवाड़ी, जोधपुर पहुंचना आसान हो गया है।
-स्टेशन बनने के बाद से 14 गांवों के लोग इस सुविधा का फायदा उठा रहे हैं।
-इस स्टेशन का पूरा काम ख़त्म होने में सात महीने लगे।
हरियाणा में इन दिनों सूरजकुंड मेला शुरू हो चुका है। इस मेले में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी टूरिस्ट मेले में पहुंच रहे हैं। इस मौके पर dainikbhaskar.com आपको बताने जा रहा है हरियाणा के कुछ ऐसे गांवों के बारे में जो काफी चर्चा का विषय रहे है।
1982 से हुई थी ताज नगर रेलवे स्टेशन बनाने की तैयारी
इस स्टेशन को बनाने के लिए 1982 में पहली बार गांव के लोगों ने तत्कालीन मंत्री राव बिरेंद्र सिंह को लेटर लिखकर मांग की थी, लेकिन इस मांग पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। साल 2004 में लोगों ने तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव को पत्र लिख कर इस बारे में मांग की थी।
दिसंबर 2005 में रेलवे की ओर से ग्राम पंचायत को इस स्टेशन के लिए मंजूरी दी। रेलवे की ओर से यह शर्त रखी गई के स्टेशन बनने के बाद इसे विभाग को सौंप दिया जाए, तभी इस स्टेशन पर गाड़ियां रूक सकेंगी। तब जाकर गांव के लोगों ने इस स्टेशन को बनाने के चंदा इकट्ठा कर लोगों ने काम शुरू कराया।
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटोज...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.