पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

संदीप एनकाउंटर मामले में मुंबई पुलिस ने गठित की SIT, पुलिस की छवि पर असर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव. मुंबई में गुड़गांव क्राइम ब्रांच से हुए मुठभेड़ में संदीप गाडौली की मौत पर अब सवाल उठने लगा है। इतना ही नहीं मुंबई कूपर हॉस्पिटल के डाक्टरों ने मुठभेड़ के दौरान गोली से क्राइम ब्रांच के जवानों के घायल होने की बात को खारिज कर दिया है। गुड़गांव पुलिस द्वारा मुठभेड़ की इस कहानी पर मुंबई पुलिस ने कान धरने से इंकार करते हुए अब इस पूरे मामले की जांच के लिए स्पेशल इंवेस्टिेगेशन टीम गठित की है।
पुलिस की छवि पर असर
मुंबई पुलिस के इस फैसले से गुड़गांव पुलिस की छवि पर असर तो पड़ा ही है, साथ ही एनकाउंटर की विश्वसनीयता पर सवालियां निशान लगने लगा है। संदीप के परिजनों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर मुठभेड़ को योजनागत हत्या बताया है, साथ ही गुड़गांव पुलिस के कई अधिकारियों पर संगीन आरोप भी लगाए हैं।
गोली लगने से घायल होने की कहानी को किया खारिज
आर एन कूपर हॉस्पिटल के डीन डॉक्टर रमेश चतुर्वेदी ने मुंबई के पत्रकारों को बताया कि दो घायल पुलिस कर्मियों को हॉस्पिटल में रविवार 6 फरवरी को शाम 7 बजकर 45 मिनट पर लाया गया है। इनकी पहचान परमजीत व विक्रम के रूप में दी थी। दोनों को मामूली चोटें आई थी। उन्हें ऐसी चोट नहीं थी कि जिससे उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया जाए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
प्राथमिक उपचार का रिकार्ड है
कैजुअल्टी डिपार्टमेंट के वार्ड नंबर 9501-02 में दोनों के प्राथमिक उपचार का रिकार्ड है। उन्होंने सीधे तौर पर यह नहीं कहा कि दोनों पुलिसकर्मी गोली के कारण घायल नहीं हुए थे, लेकिन उनके द्वारा मामूली चोट जरूर कहा गया। उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मियों की मेडिकल रिपोर्ट को इस मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों को सौंप दिया गया है। सवाल यह है कि मुठभेड़ सुबह करीब साढ़े 10 हुई थी, जिसमें परमजीत व विक्रम को गोली के कारण घायल बताया गया। गोली लगने से घायल होने के बावजूद शाम पौने आठ बजे हॉस्पिटल जाने का क्या मतलब था।
एसआईटी करेगी इस मामले की जांच
संदीप गाडौली की मौत से शुरू हुए विवाद की जांच अब एसआईटी से कराई जाएगी। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त क्राइम केएमएम प्रसन्ना ने मुंबई के पत्रकारों को बताया कि ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर के आदेश पर एसआईटी का गठन किया गया है। इस टीम की अगुवाई शांताक्रुज के एसीपी करेंगे, उनके साथ दो इंस्पेक्टर इस जांच दल में शामिल होंगे। यह टीम हर दो हफ्ते की अपनी प्रोग्रेस रिपोर्ट देगी।
मुंबई पुलिस ने उठाए सवाल
मुंबई क्राइम ब्रांच के पुलिस अधिकारियों ने भी इस पूरे मामले में सवाल उठाना शुरू कर दिया है। शुरूआती पूछताछ में गुड़गांव क्राइम ब्रांच के जवानों से अलग-अलग कमरे में पूछताछ की गई, जिसमें सभी ने अलग अलग स्टेटमेंट दिया। इतना ही नहीं होटल एयरपोर्ट से लिए गए सीसीटीवी फुटेज में गुड़गांव पुलिस कर्मी उस सीसीटीवी कैमरे के साथ छेड़छाड़ करते हुए दिखाई दे रहे जो कैमरा एनकाउंटर होने वाले कमरे यानि 107 रूम की तरफ है।
सोमवार को होगी सुनवाई
संदीप के परिजनों ने हाईकोर्ट में अपनी याचिका दायर कर गुड़गांव पुलिस के अधिकारी व कर्मियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की गुहार लगाई है। हाईकोर्ट में इस याचिका पर सोमवार को सुनवाई होगी। इस मामले की सुनवाई जस्टिस रंजीत मोर और वीएल अचालिया करेंगे। संदीप के भाई कुलदीप ने दायर की याचिका में आरोप लगाया है कि संदीप की हत्या पुलिस ने गुड़गांव नगर निगम पार्षद बिंदर गुर्जर से सुपारी लेकर की है।
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटोज...
खबरें और भी हैं...