पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मोबाइल झपटमारी में दो गिरफ्तार, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोहना. सोहना पुलिस ने मोबाइल झपटकर भाग रहे दो बाइक सवारों को इंडरी मोड़ के पास गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक बीटेक कर रहे छात्र का मोबाइल लेकर भाग रहे थे। पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया।
बाइक पर सवार थे युवक
तावडू निवासी प्ररवेज हुसैन ने बताया कि वह मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। इस दौरान दो युवक बाइक पर सवार होकर आए और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। इस मामले की सूचना सोहना पुलिस को दी गई व इस दौरान पुलिस ने आरोपियों को सोहना के इंडरी मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियो की हुई पहचान
आरोपियो की पहचान तावडू निवासी मौजिस व आजाद के रूप में हुई है। मामले की जांच कर रहे एएसआई राजेश ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है व उनकी बाइक भी अपने कब्जे में ले ली है।
खबरें और भी हैं...