पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ग्रीन राहगीरी पर हुई स्लो-साइकिल प्रतियोगिता, सड़क किनारे लगाए गए पौधे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव. शहर में हरियाली बढ़ाने व पर्यावरण संरक्षण के लिए रविवार को जिला प्रशासन, नगर निगम और हुडा द्वारा नए शहरी क्षेत्र में जेनपैक्ट-पारस अस्पताल रोड ग्रीन राहगीरी का आयोजन किया गया। इस सड़क के किनारे पेड़-पौधे लगाए गए। इस अवसर पर स्लो-साइकिल प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें विजेताओं को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।
बनाया गया साइकिल ट्रैक
इस आयोजन को देखते हुए पहले ही रोड किनारे 4 किलोमीटर फुटपाथ व 4 किलोमीटर साइकिल ट्रैक का निर्माण किया गया है। डीसी व निगम कमिश्नर टीएल सत्यप्रकाश ने कहा कि ग्रीन राहगीरी का आयोजन प्रत्येक रविवार को अलग-अलग सड़कों पर किया जाएगा। इसके तहत सड़कों की मरम्मत करके उनके किनारों पर पौधारोपण करने, फुटपाथ व साइकिल ट्रैक बनाने, सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने, अतिक्रमण हटाने और स्ट्रीट लाइट लगाने आदि कार्य किए जाएंगे।
सड़कों का होगा सौंदर्यकरण
इस प्रकार धीरे-धीरे गुड़गांव की सभी सड़कों का सौंदर्यकरण हो जाएगा तथा हमारा शहर हरा-भरा होगा और हम अपने बच्चों के लिए प्रदूषण मुक्त गुड़गांव बना पाएंगे। इस अवसर पर संयुक्त निगमायुक्त-4 रोहित यादव, विवेक कालिया, वाईएस गुप्ता, नगर निगम पार्षद अशोक पहलवान, महेश दायमा व राजेन्द्र यादव, विवेक कालिया व वाईएस गुप्ता आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...