पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शटर तोड़ चांदी के गहनों पर हाथ साफ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुडग़ांव. जहां एक तरफ गणतंत्र दिवस को लेकर गुडग़ांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस गश्त कर रही थी, वहीं चोर थाने से कुछ ही दूरी पर ज्वेलरी की दुकान का शटर तोड़ वारदात को अंजाम देने में जुटे थे। आश्चर्य तो ये है कि पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। यह घटना शनिवार रात बादशाहपुर-टीकली रोड स्थित एक ज्वेलर्स दुकान की है। चोर शटर तोड़कर शोकेस में रखे चांदी के गहनों को लेकर फरार हो गए।
दुकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बादशाहपुर-टीकली रोड स्थित किशोरी की मोहन आर्ट ज्वेलर्स दुकान है। किशोरी प्रतिदिन की तरह शनिवार रात को भी अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था। गणतंत्र दिवस की सुबह जब लोगों ने ज्वेलर्स की दुकान का ताला टूटा देखा, तो उसे इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही किशोरी भाग कर अपनी दुकान पर पहुंचा। उसने पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी। शिकायत मिलते ही बादशाहपुर पुलिस व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि चोरों ने दुकान का शटर को रॉड से तोड़ा था। वे वहां रखे कुछ चांदी का सामान चोरी कर ले गए हैं।
चोरी करते समय उन लोगों ने सीसीटीवी को दूसरी दिशा में घुमा दिया था। चोर दुकान में लगी एलसीडी टीवी को भी तोड़कर ले गए। बादशाहपुर थाना प्रभारी जितेंद्र राणा ने बताया कि चोरों से दुकान में रखे लॉकर टूट नहीं पाए, जिससे वे बड़ी चोरी नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि दुकान मालिक की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।