पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पलवल से कांग्रेस व इनेलो प्रत्याशी ने भरा नामांकन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलवल. शुक्रवार को पलवल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस व इनेलो के अलावा दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन भरा। इनके साथ ही इस विधानसभा क्षेत्र से नामांकन भरने वालों की संख्या 11 हो गई है। शुक्रवार को सबसे पहले इनेलो प्रत्याशी सुभाष चौधरी ने नामांकन भरा। इस दौरान इनेलो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवतारसिंह भड़ाना व सांसद दुष्यंत चौटाला भी मौजूद थे। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी करणसिंह दलाल ने लघु सचिवालय पहुंच कर नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा शुक्रवार को दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी नामांकन पत्र दाखिल किए। आरओ एवं एसडीएम जितेंद्र कुमार के समक्ष निहालसिंह और रणजीत ने निर्दलीय नामांकन भरा।

करोड़ों के मालिक, वाहन एक भी नहीं
पलवल विधानसभा क्षेत्र से छठी बार अपनी किस्मत आजमा रहे कांग्रेस प्रत्याशी करणसिंह दलाल के पास करोड़ों की चल-अचल संपत्ति तो है लेकिन वाहन के नाम पर उनके पास एक स्कूटर तक नहीं है। उन्होंने चल-अचल संपत्ति का जो ब्यौरा दिया है उसमें उनके पास 19 करोड़ 51 लाख रुपए की विभिन्न स्थानों पर जमीन जायदाद तथा पत्नी ज्योति दलाल के पास 5 करोड़ 66 लाख 61 हजार 970 रुपए की प्रॉपर्टी है। इसके अलावा 1 करोड़ 50 लाख रुपए की देनदारी है। 4 लाख 50 हजार रुपए के हथियार, इलेक्ट्रानिक्स गुड्स, फर्नीचर है। दलाल के पास 300 ग्राम गोल्ड, पत्नी ज्योति दलाल के पास 2250 ग्राम गोल्ड, 40 किलो चांदी तथा 14 लाख 50 हजार के डायमंड हैं। कांग्रेस प्रत्याशी के पास 4 लाख 30 हजार 600, पत्नी के पास 2 लाख 40 हजार 500 रुपए कैश भी है।

इनेलो के सुभाष चौधरी के पास तीन गाडिय़ां
इनेलो प्रत्याशी सुभाष चौधरी के पास तीन गाडिय़ां हैं। उनके पास एक इनोवा, एक टवेरा व एक स्कोडा गाड़ी है। उनके पास 95 हजार 500 नकद तथा पत्नी के पास 72 हजार रुपए नकद हैं। उनके पास एक रिवाल्वर तथा 8 कनाल 9 मरले जमीन भी है। उनके पास 50 ग्राम सोना तथा परिजनों के पास 150 ग्राम सोना है।