गुड़गांव. अपनी जीत के लिए प्रत्याशी कोई कसर छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। वे धर्मगुरुओं का भी सहारा ले रहे हैं। शुक्रवार को गुड़गांव से इनेलो प्रत्याशी गोपीचंद गहलोत महामण्डलेश्वर स्वामी धर्मदेव के पटौदी स्थित हरि आश्रम पूरे परिवार सहित पहुंचे। हालांकि, स्वामी धर्मदेव भी राजनीति से जुड़े हुए हैं। वह वर्ष 2004 में महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट, जिसमें गुड़गांव जिला भी शामिल था, से इनेलो के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। वह 1,15,154 (13.56 फीसदी) वोट लेकर चौथे स्थान पर रहे थे। कांग्रेस से राव इंद्रजीत ने जीत दर्ज की थी।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें, महम सीट पर संत उम्मीदवार..