पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नशे में धुत्त युवकों ने मचाई तबाही, गाड़ियों को शीशे तोड़ जमकर मचाया हंगामा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुडग़ांव. सेक्टर सात एक्सटेंशन और ज्योति पार्क एरिया में गुरुवार रात दो कार सवार युवकों ने जमकर हंगामा किया। नशे में धुत्त युवकों ने यहां खड़ी दर्जनभर गाडिय़ों के शीशे तोड़ डाले और लोगों के साथ गाली-गलौच किया। हंगामा होते देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस के आने की सूचना मिलने पर आरोपी वहां से फरार हो गए। मौके पर पहुंचने के बाद बने माहौल को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी, जिसमें अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
सेक्टर सात एक्सटेंशन में आधी रात के बाद अचानक शोर-शराबे की आवाज आने लगी। कुछ ही देर में कई गाडिय़ों के इमरजेंसी अलार्म बजने लगे। इससे आसपास के लोग जाग गए। कोहरा अधिक होने के चलते लोगों ने देखा कि कुछ युवक यहां खड़ी गाडिय़ों को तोड़ रहे हैं, जिनमें वैगन-आर, होंडा सिटी, आई-10, आई-20 समेत दर्जनभर गाडिय़ों को क्षतिग्रस्त कर दिया।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर......