पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Caught 11 Imitator During The Matriculation Examination

दसवीं की परीक्षा के दौरान पकड़े गए 11 नकलची, 12वीं की परीक्षा रही शांतिपूर्ण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव। शनिवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं की हिंदी की परीक्षा के दौरान उड़न दस्तों की छापेमारी के दौरान दो अलग-अलग स्कूलों से 11 विद्यार्थियों को नकल करते पकड़ा गया। नकल करते पकड़े गए सभी विद्यार्थियों पर (यूएमसी)अनफेयर मीन्स केस बनाए गए। जबकि शनिवार को बारहवीं की सोशियोलॉजी की परीक्षा शांतिपूर्ण हुई।

गत 10 सितंबर से शुरू हुई दसवीं व बारहवीं के प्रथम सेमेस्टर के साथ-साथ रि-अपीयर की परीक्षाएं शुरू हो गई थी। शनिवार को चौथे दिन दसवीं की हिंदी का पेपर था, जबकि बारहवीं की सोशियोलॉजी का पेपर हुआ। दसवीं की परीक्षा के दौरान गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल बादशाहपुर व टीकली के स्कूल में नकल करते 11 छात्रों को पकड़ा गया, जिन पर यूएमसी बनाते हुई कार्रवाई की गई। सायंकालीन सत्र में बारहवीं की परीक्षा के दौरान भी कई जगह फ्लाइंग ने छापेमारी की, लेकिन परीक्षा केंद्रों पर कहीं भी नकल नहीं मिली। परीक्षा पूरी तरह से शांतिपूर्ण रही।
ग्रामीण परीक्षा केंद्रों पर मिल रही शिकायतें

जिला शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारियों के अलावा जिला एवं भिवानी बोर्ड के उड़न दस्ते लगातार परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी कर रहे हैं। इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में नकल की शिकायतें मिल रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कई परीक्षा केंद्र ऐसे हैं, जहां से लगातार नकल की शिकायतें दी जाती हैं। ग्रामीणों की सहायता के कारण नकल पर लगाम नहीं लग पा रहा है। परीक्षा के चौथे दिन बादशाहपुर व टीकली गांवों के परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी की गई। इससे पहले सोहना व गुड़गांव के शहरी क्षेत्र में यूएमसी बन पाए थे। लेकिन अभी तक फर्रुखनगर व पटौदी खंडों में कोई केस नहीं बन पाया है। जबकि वहां से लगातार नकल की शिकायतें मिल रही हैं।
फोटो- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हिंदी का पेपर देकर लौटतीं छात्राएं।