पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंगुड़गांव. आउट सोर्सिग से ड्राइवरों की भर्ती के विरोध में रोडवेज कर्मियों ने बुधवार को चक्का जाम कर अपना विरोध जताया। बुधवार रात 12 बजे से गुरुवार सुबह 10.30 बजे तक स्थानीय डिपो की बसों का पहिया जाम रहा। नाराज कर्मचारी डिपो गेट के बाहर बैठ गए।
उन्होंने रोडवेज प्रशासक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनकी मांग थी कि जब तक आउट सोर्सिग पर एबीआर कंपनी के जरिए हुई नियुक्तियां रद्द नहीं की जातीं, हड़ताल जारी रहेगी। बसें बंद होने से यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सुबह साढ़े 10 बजे कमेटी के साथ बातचीत के बाद आखिरकार विभाग को आउट सोर्सिग से भर्ती रद्द करना पड़ी।
फोटो- रोडवेज कार्यशाला के मुख्य गेट के सामने हड़ताल पर बैठे कर्मचारी।
(आगे की स्लाइड्स में देखें क्या है पूरा मामला)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.