पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आत्महत्या के लिए मजबूर करने का लगाया आरोप

जहर खाकर की आत्महत्या, परिजनों ने मजबूर करने का आरोप लगाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव। मानेसर थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों ने दो लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार कासन गांव निवासी 42 वर्षीय तेजपाल रंग रोगन करने का काम करता था। कुछ दिनों पहले खेड़कीदौला गांव निवासी प्रवीण उर्फ पन्ना व हरी के घर में शादी होनी थी और इसी के चलते उन्होंने तेजपाल को अपने घर को पेंट करने का ठेका दिया था। साथ ही उसे इस काम के लिए एडवांस 8 हजार रुपए भी दिए थे। इस दौरान तेजपाल ने दो दिन तो काम किया लेकिन उसके बाद कहीं गायब हो गया।

घर में शादी और पेंट का काम अधूरा होने के कारण परेशान प्रवीण व हरी तेजपाल के घर चक्कर लगाने लगे और अपने रुपए वापस करने की बात कहने लगे। बार बार चक्कर लगाने के कारण परेशान तेजपाल ने देर रात घर पर ही कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक नशे का आदि था और उसके परिजनों की शिकायत पर
प्रवीण व हरी पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।