पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंगुड़गांव. पूर्व घोषित हड़ताल के कारण शुक्रवार को जिले की सभी दवा दुकानों पर ताला लटका रहा। दुकान बंद होने से मरीजों और उनके परिजनों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि इमरजेंसी सेवाओं के लिए निजी अस्पतालों में दवा की दुकानें खुली रहीं। नई दवा नीति के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट्स ने देश में सभी केमिस्ट दुकान बंद रखने की घोषणा की थी।
हड़ताल में सभी दवा विक्रेताओं ने पूरा सहयोग दिया है। एक-दो दुकानें जो खुली रहीं, उनमें से कुछ हमारी यूनियन में नहीं आती और कुछ को बंद करा दिया गया था। शाम को दुकानें खुलनी शुरू हो गई हैं। शनिवार को सभी दुकानें नियमित तौर से खुलेंगी।
जीएस पसरीचा,अध्यक्ष, केमिस्ट्स एवं ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन
होम्योपैथ-आयुर्वेद दुकानों पर असर नहीं
जिले में शुक्रवार को दवाई विक्रेताओं की हड़ताल का होम्योपैथी व आयुर्वेद की दुकानों पर कम असर दिखा। गुड़गांव केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जेएस पसरीचा ने बताया कि जिन दुकानों पर होम्योपैथी, एलोपैथी व आयुर्वेद की दवाइयां मिलती हैं, वे तो बंद रहीं। जिन पर सिर्फ होम्योपैथ व आयुर्वेद की दवाइयां मिल रही थीं, उन्हें नहीं बंद किया गया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.