अग्रवाल धर्मशाला, महावीर चौक से लेकर सोहना चौक तक दोनों तरफ की सड़क पर वाहनों की लंबी लाइनें लगी हुई थी
गुड़गांव। शनिवार को सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के दौरे के चलते पुराने शहर में सुबह 10 बजे से लेकर अपराह्न दो बजे तक जाम की समस्या बनी रही। स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला में दोपहर 12 बजे सीएम का कार्यक्रम तय था। सीएम लगभग 12.50 बजे पहुंचे। उनके आगमन को लेकर अग्रवाल धर्मशाला के आस-पास की सड़कों पर सुबह से ट्रैफिक की गति धीमी रही। महावीर चौक से लेकर सोहना चौक तक दोनों तरफ की सड़क पर वाहनों की लंबी लाइनें लगी हुई थी। इसका असर ओल्ड रेलवे रोड और न्यू रेलवे रोड पर भी रहा। इस रोड पर भी ट्रैफिक की गति अपेक्षाकृत धीमी रही। ट्रैफिक नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह ट्रैफिक पुलिस तैनात थे, लेकिन इसका कोई खास असर नहीं रहा। वाहन चालकों को जाम की समस्या से दो-चार होना पड़ा। अग्रवाल धर्मशाला चौक, मोर चौक, सोहना चौक, महावीर चौक पर ट्रैफिक नियंत्रण के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। यह समस्या दोपहर बाद 2 बजे तक बनी रही। सीएम दोपहर लगभग डेढ़ बजे गुड़गांव से रवाना हुए।
आगे की स्लाइ्ड्स में देखिए ट्राफिक जाम के और फोटो...