पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंगुडग़ांव। ढाई साल पहले बसई चौक के पास नौ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के आदेश के बाद गुडग़ांव पुलिस ने मामला दर्ज किया है। गुरुवार को बच्ची का बयान भी दर्ज किया गया। घटना ढाई साल पहले 2011 की बताई जा रही है। यूपी के बांदा जिला निवासी परिवार बसई चौक स्थित झुग्गी-झोपडिय़ों में रहते थे। परिजनों का आरोप है कि अगस्त 2011 में उसके पड़ोसी रामबाबू ने उनकी नौ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
बच्ची इतनी डर गई कि उसने किसी को इसकी जानकारी नहीं दी। उसकी अचानक तबीयत बिगडऩे से परिजन उसे इलाज के लिए बांगा सिविल अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की जानकारी दी। इसके बाद बच्ची ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।
मीडिया में बात सामने आने के बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मामले को गंभीरता से लिया और इसकी पड़ताल शुरू की। मानवाधिकार आयोग ने बुधवार को गुडग़ांव पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए । इसके बाद सेक्टर-10ए थाना में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने परिजनों के आरोप पर राजू को नामजद किया है।
पुलिस उलझी
मानवाधिकार आयोग के आदेश के बाद सेक्टर-10 थाना में पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। बच्ची के मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि नहीं होने से पुलिस भी उलझ गई है। इसके अलावा परिजन जिस युवक को आरोपी बता रही है, बच्ची उससे इनकार कर रही है। इतना ही नहीं दो आरोपी रामबाबू और राजू की अन्य कोई जानकारी नहीं होने से पुलिस के लिए काफी मुश्किल हो गई है। सेक्टर-10 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हंसराज सिंह के अनुसार इस मामले की जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.