पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नक्शा प्रस्ताव के खिलाफ सीएम को भेजी शिकायत

नक्शा प्रस्ताव के खिलाफ हस्ताक्षर का मामला गरमाया, CM से की शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फर्रुखनगर (गुडगांव)। आठ दिसम्बर को नगरपालिका कार्यालय में हुई पार्षदों की बैठक में अध्यक्ष व सचिव द्वारा सदस्यों को गुमराह कर गलत तरीके से रखे गए नक्शे प्रस्ताव के खिलाफ हस्ताक्षर कराने का मामला गरमाने लगा है। नगरपालिका के कई पार्षदों ने उक्त मामले की गहनता से जांच व दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, लोक निर्माण, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री राव नरवीर सिंह, मुख्य सचिव हरियाणा सरकार चंडीगढ़, जिला उपायुक्त गुड़गांव के नाम पत्र ई-मेल, डाक के माध्यम से भेज कर मांग की है।

मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में पार्षद राम निवास यादव, पूनम यादव, शांति देवी, मितलेश कुमारी, नीरू शर्मा आदि ने बताया कि आठ दिसम्बर को हुई बैठक में पार्षदों द्वारा पूर्व में हुई बैठकों में निर्धारित एजेंडे पर विचार किया गया। एजेंडा नंबर चार में गत आठ दिसंबर में पांच नक्शे जिनमें से वार्ड 11 के चार व बारह का एक नक्शा रखा गया था। उनमें दो रिहायशी व तीन व्यावसायिक नक्शे शामिल हैं। बैठक के दौरान पालिका सचिव द्वारा पांचों नक्शों की लोकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। यह नहीं बताया गया कि यह लाल डोरे के अंदर है या बाहर, और वैध क्षेत्र में है या अवैध क्षेत्र में है। इस बारे में कोई ब्यौरा लिखित या मौखिक तौर पर नहीं दिया गया। इसलिए बिना लोकेशन और बिना वस्तुस्थिति के जाने नक्शे की स्वीकृति देना जायज नहीं है। उन्होंने बताया कि यह पार्षदों को कानूनी प्रक्रिया में फंसाने की चाल खेली गई जो गलत है।
नक्शा पास करने की जिम्मेदारी प्रशासन की
नगरपालिका चेयरमैन हरीचंद सैनी का कहना है कि नक्शे लेना, पास करने की जिम्मेवारी प्रधान या पार्षद की नहीं है। नक्शे अधिकारी लेते हैं, रसीद वे ही काटते हैं। नक्शे पास करने की जिम्मेवारी प्रशासन की है। उन्होंने बताया कि आठ दिसम्बर की बैठक में रखे गए नक्शे सही हैं या गलत इस बारे में प्रशासन बताएगा।
पालिका एक्सईएन तुषार यादव का कहना है कि बैठक में रखे गए पांच नक्शों पर न तो उनकी रिपोर्ट है, न ही हस्ताक्षर हैं। जायज नाजायज के बारे में पालिका सचिव बेहतर बता सकते हैं। वे इन नक्शों से अनभिज्ञ हैं।