पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डॉक्टर की बेटी को पति ने विदेश में पीटा, खाते से एक करोड़ निकाले

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर/ गुड़गांव. इंदौर के एक डॉक्टर की गुड़गांव में ब्याही बेटी को उसके इंजीनियर पति ने बेंगलुरू और कैलिफोर्निया में जमकर पीटा। शादी में दिए 30 लाख के गहने रख लिए और युवती के खाते में जमा 1 करोड़ रुपए भी निकाल लिए। घायल युवती फ्लाइट से इंदौर पहुंची और पिता की मदद से पति, सास-ससुर और ननद के खिलाफ केस दर्ज करवाया।

महिला पुलिस के मुताबिक चंद्रलोक कॉलोनी निवासी डॉक्टर महेंद्र जैन की बेटी रुचि की शादी गुड़गांव के साकेत जैन के साथ हुई थी। रुचि व साकेत निजी कंपनी में इंजीनियर थे। रुचि का आरोप है शादी के कुछ दिन बाद ही पति ने प्रताड़ित करना और मारपीट शुरू कर दी। वह दहेज की मांग करने लगा। टीआई निशा जायसवाल के मुताबिक बाद में साकेत की नौकरी अमेरिका की बड़ी कंपनी में लग गई। वह पत्नी को कैलिफोर्निया ले गया।

30 लाख के जेवर भी रख लिए

टीआई के मुताबिक रुचि के बैंक अकाउंट में करीब 1 करोड़ रुपए जमा थे, जो पति ने निकाल लिए। पिता द्वारा दिए गए 30 लाख से अधिक के जेवर भी रख लिए। पिता ने पुलिस को बताया रुचि की दो बेटियां हैं। परिवार ने कई बार समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन साकेत ने एक न सुनी।

वह दो साल से तो बात भी नहीं कर रहा था। पुलिस के मुताबिक रुचि के ससुर आरसी जैन, सास उषा जैन व ननद सपना अग्रवाल के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। ससुर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय में थे। अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं। पुलिस के मुताबिक जांच के लिए गुड़गांव पुलिस को मामला सौंपा जाएगा।