पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रदीप उर्फ फिल्मी की हत्या में क्राइम ब्रांच ने दो को किया गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव। क्राइम ब्रांच की टीम ने सेक्टर-5 में चचेरे भाइयों के बीच हुए विवाद के बाद एक भाई की हत्या का मामला सुलझा लिया है। क्राइम ब्रांच ने हत्या के आरोप में नामजद दोनों आरोपियों को बसई चौक से रविवार की शाम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने वारदात की बात कबूल कर ली है। पुलिस कमिश्नर के पीआरओ सुभाष बोकन के अनुसार, हत्या के इस सनसनीखेज मामले की जांच व आरोपियों को पकड़ने के लिये थाना की पुलिस के अतिरिक्त क्राइम यूनिट की टीम भी लगाई गई थी। इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को क्राइम यूनिट सेक्टर-10 की टीम ने बसई चौक से रविवार शाम साढ़े पांच बजे काबू किया। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी मोटर साइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहे थे।

गुप्त सूचना के आधार पर उन्हें काबू किया गया। उनकी पहचान गुड़गांव गांव निवासी 27 वर्षीय ललित कटारिया और 28 वर्षीय हुमेस उर्फ उमेश उर्फ हरलू के रूप में हुई। पता चला कि ललित कटारिया मृतक प्रदीप उर्फ फिल्मी से रंजिश रखता था। घटना वाले दिन ललित ने मृतक व अन्य साथियों के साथ पार्टी में शराब पी। मौका मिलने पर रात को उसने अपने दूसरे साथी हुमेस उर्फ हरलू के साथ मिलकर फिल्मी को गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी। हरलू ने पूछताछ में बताया कि वह गांव में परचून की दुकान करता था। मृतक प्रदीप उसकी दुकान से सामान लेता था। लेकिन उसके रुपए नहीं देता था और इस वजह से वह भी मृतक से रंजिश रखता था। मृतक को दो गोलियां ललित ने मारी तथा एक गोली उमेश उर्फ हरलू ने मारी थी।
फोटो- युवक के हत्यारोपी पुलिस गिरफ्त में।