गुड़गांव। डीएलएफ इलाके में स्थित ब्रिस्टल होटल के पेपर क्लब के सामने हवाई फायर करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस कमिश्नर के पीआरओ सुभाष बोकन के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि ब्रिस्टल होटल के पेपर क्लब के सामने एक युवक ने गोली चला दी है। इस सूचना के बाद थाना डीएलएफ फेस-1 में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। जांच में पता चला कि आरोपी व उसके अन्य साथी
होंडा सिटी कार में आए थे। पुलिस को घटनास्थल से 3 खाली खोल व सिक्का बरामद हुआ। इस मामले में सभी तथ्यों की छानबीन व मौके पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के आधार पर दिल्ली के शकरपुर निवासी जतिन को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त होंडा सिटी गाड़ी नंबर डीएल-8सीजी-9722 और पिस्तौल बरामद कर ली है। जानकारी मिली है कि
मोबाइल फोन को बरामद नहीं किया जा सका है।
पब के सामने गोली चलाने का आरोपी जतिन पुलिस गिरफ्त में।