(फोटो- 900 मीटर प्रतिबंधित दायरे में तोड़-फोड़ के विरोध मेें प्रदर्शन करते लोग।)
गुड़गांव। वायु सेना आयुध डिपो के 900 मीटर प्रतिबंधित दायरे में बुधवार को हुई तोड़फोड़ का विरोध जारी है। नाराज लोग अब प्रदेश सरकार का विरोध कर रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को शीतला कालोनी के लोगों ने सड़कों पर जमकर प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर लोगों ने एडीसी विनय प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान लोगों ने स्थानीय प्रशासन व प्रदेश सरकार पर कई आरोप जड़े। आयुध डिपो के 900 मीटर दायरे में बने मकानों पर जिला प्रशासन द्वारा की जा रही तोड़फोड़ की कार्रवाई से लोगों में आक्रोश है।
नाराज लोगों का आरोप है कि जिला प्रशासन की शह पर उन्हें परेशान किया जा रहा है। कोर्ट की आड़ लेकर प्रशासन के अधिकारी उनके आशियाने उजाड़ने पर तुले हैं, जिससे वे सड़कों पर रहने को मजबूर हैं।
शीतला कॉलोनी निवासी पुष्पा, सचिन, रमेश आदि ने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले भाजपा के सभी उम्मीदवारों ने उन्हें दिलासा दिया था कि उनके मकानों को नहीं तोड़ा जाएगा। साथ ही आयुध डिपो को यहां से हटाने की कवायद की जाएगी। सरकार बनने के बाद सभी अपने वायदे भूल गए हैं और जिला प्रशासन उनके मकानों को तोड़ने पर आमादा है।
आगे की स्लाइड में पढ़िए पूरी खबर...