पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Demolition Squad Threw Stones ,3 Injured

तोड़फोड़ दस्ते पर पथराव 3 घायल, दो गाड़ियां तोड़ीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव. तिगरा गांव में करीब 3 एकड़ जमीन से कब्जा हटाने गए हुडा के तोड़फोड़ दस्ते पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। ग्रामीणों का गुस्सा देख दस्ते के अधिकारी जान बचाकर भागे। नाराज भीड़ ने पुलिस की बस के शीशे तोड़े दिए। इस पथराव में एक महिला पुलिस कर्मी समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बिना नोटिस के तोड़फोड़ करने से भड़के ग्रामीणों ने पथराव के बाद गोल्फ कोर्स रोड पर जाम लगा दिया। बाद में पुलिस ने सख्ती बरतते हुए किसी तरह जाम खुलवाया। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
सोसायटी जमीन पर अवैध कब्जा का मामला
गुड़गांव-मानेसर डेवलपमेंट प्लान के तहत सेक्टर-57 में गांव तिगरा की जमीन आती है। इस गांव की करीब 3 एकड़ जमीन अधिग्रहण कर हुडा ने ग्रुप हाउसिंग सोसायटी के लिए केंद्र सरकार के रूरल मिशन कमीशन को अलॉट की हुई है। इस जमीन पर अब भी ग्रामीणों का कब्जा है। मंगलवार सुबह हुडा एस्टेट ऑफिस-2 के एसडीई सर्वे रतन सिंह सिवाच दो जेसीबी और पुलिस बल के साथ गांव तिगरा पहुंचे। जमीन पर अवैध निर्माण हटाने से ग्रामीण भड़क गए। भीड़ ने हुडा दस्ते व पुलिस बल पर पथराव शुरू कर दिया। इस पथराव में एक महिला पुलिस कर्मी के सिर पर चोट लगी। हुडा की तरफ से तोडफ़ोड़ की वीडियो तैयार कर रहे कैमरा मैन की भी टांग टूट गई। इसके अलावा एक अन्य पुलिस कर्मी के भी घायल होने की सूचना है।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कर पढ़िए पूरी खबर...