पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एशियन ग्रांड प्रिक्स में निशाना साधने के लिए तैयार हैं गुड़गांव की दो महिला धनुर्धर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव. अगर सबकुछ ठीक रहा तो इस बार बैंकॉक में होने वाली एशियन ग्रांड प्रिक्स में गुड़गांव की दो छोरियां भी निशाना लगाएंगी। इन दोनों तीरंदाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत इनका चयन नेशनल रैंकिंग प्रतियोगिता के लिए टॉप-16 तीरंदाजों में किया गया है। वे आगामी महीने राजधानी में होने वाले टूर्नामेंट में अन्य लोगों के साथ निशाना साधेंगी।
तीन मार्च से बैंकॉक में शुरू होने जा रही एशियन ग्रांड प्रिक्स को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। टूर्नामेंट में सब जूनियर श्रेणी में राष्ट्रीय टीम में जगह पाने के लिए भारतीय तीरंदाजी संघ ने देशभर से टॉप-16 तीरंदाजों का चयन किया है। इन तीरंदाजों को 10-17 फरवरी को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में सब जूनियर गल्र्स नेशनल रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता में उतारा जाएगा। इसमें से टॉप-चार में स्थान हासिल करने वालों को एशियन ग्रांड प्रिक्स में शामिल होने का मौका मिलेगा।
नेशनल टूर्नामेंट के लिए पहली बार गुड़गांव की दो महिला तीरंदाज दीक्षा छिल्लर और प्राची का चयन किया गया है। जो देश के टॉप-16 तीरंदाजों के साथ मुकाबला करेंगी। दोनों तीरंदाजों के अबतक के प्रदर्शन को देखते हुए पूरी उम्मीद है कि अगर वे अपनी मौजूद फॉर्म को बरकरार रखती हैं, तो निश्चित तौर पर टॉप-चार में स्थान प्राप्त करेंगी। गुड़गांव से दो तीरंदाजों के चयन के बाद जिला तीरंदाजी एसोसिएशन के प्रधान रघुराज खटाना और सचिव टीपी शर्मा ने कहा कि जिले के लिए गौरव की बात है कि उनकी एक नहीं, बल्कि दो तीरंदाज राष्ट्रीय रैंकिंग स्पर्धा में उतरेगी।
स्लाइड्स पर क्लिक कर पढ़िए पूरी खबर...