पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़. दिल्ली में दिसंबर में हुई गैंगरेप की घटना से सबक लेते हुए परिवहन विभाग ने अब निजी बसों में ड्राइवर व कंडक्टर की नियुक्ति से पहले उनके चरित्र के बारे में जासंच-पड़ताल करने का फैसला लिया है। परिवहन कमिश्नर सुमिता मिश्रा ने सभी जिला अधिकारियों को इस बारे में निर्देश जारी कर दिए हैं। मिश्रा ने बताया कि निजी बसों में चालक और परिचालक की फोटो भी लगाई जाएगी।
विभाग के इन फैसलों का उद्देश्य सार्वजनिक वाहनों में आम जनता और महिलाओं की सुरक्षा को पुख्ता बनाना है। निजी बसों के अंदर बस मालिक और पुलिस कंट्रोल रूम का फोन नंबर लिखने के अलावा चालक व बस में तैनात दूसरे स्टाफ का चरित्र प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य होगा। सार्वजनिक परिवहन की बसों में कंडक्टर और चालक को बैज लगाना अनिवार्य होगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.