नूंह/गुड़गांव | जिला मेवात के तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में नामांकन पत्रों की जांच के दौरान 11 नामांकन-पत्र रद्द किए गए हैं। नूंह में तीन, पुन्हाना में चार और फिरोजपुर झिरका में चार नामांकन रद्द किए गए हैं। इसके साथ ही चुनाव मैदान में कुल 44 उम्मीदवार रह गए हैं।
नूंह से 8 प्रत्याशी मैदान में
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी संजय जून ने बताया कि नूंह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से बसपा के अकील अहमद, इनेलो के ताहिर हुसैन और भाजपा की वंदना के नामांकन पत्र जांच के दौरान रद्द किए गए हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में अब कांग्रेस पार्टी से आफताब अहमद, इनेलो से जाकिर हुसैन, बसपा से भगत किशोर, भाजपा से संजय तथा हरियाणा जन चेतना पार्टी से अब्दुल रहीम, समस्त भारतीय पार्टी से इसराइल, हरियाणा लोकहित पार्टी से नियामत तथा आजाद उम्मीदवार के रूप में राजीव यादव के नामांकन-पत्र सही पाए गए।
पुन्हाना से 17 उम्मीदवार मैदान में
पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र में इनेलो के उम्मीदवार जावेद, भाजपा के अजमत, कांग्रेस से सरीफन व हरियाणा लोकहित पार्टी से मिसकिना का नामांकन पत्र रद्द हो गया। इस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा से इकबाल, बसपा से दयावती, इनेलो से मोहम्मद इलियास, कांग्रेस से सुभान खान, हरियाणा जन चेतना पार्टी से अत्तर मोहम्मद, सपा से साजिद, हरियाणा लोकहित पार्टी से हाकम खान तथा आजाद उम्मीदवार के रूप में अब्दुल गफार, अली मोहम्मद, जाकिर, नूर मोहम्मद, बरकत अली, रहीश खान, शहनाज, सफत खान, सुमित अवाना, सुमित सिंह के नामांकन-पत्र सही पाए गए हैं।
फिरोजपुर झिरका से 19 प्रत्याशी
इसी तरह से फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र से नामांकन-पत्रों की जांच के दौरान इनेलो से शकरुल्ला खान, कांग्रेस से फरीदा, सपा से रहीश, बसपा से रिहाना का नामांकन रद्द हो गया। इस विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस से आजाद मोहम्मद, भाजना से आलम, इनेलो से नसीम अहमद, हरियाणा जनहित कांग्रेस से फकरूदीन, बसपा से फारुक, समस्त भारतीय पार्टी से उमर मोहम्मद, हलोपा से हबीबुर्रहमान तथा आजाद उम्मीदवार के रूप में अमन अहमद, जाकिर हुसैन, जैबुना, जैबु निशां, नसीम अहमद, फकरूदीन, मामन खान, मोहम्मद अहमद, मोहम्मद याहूदा, वसीम अकरम, शहीद व शमशाद के नामांकन पत्र सही पाए गए।