गुड़गांव। कर्मचारियों की मांगों को लेकर एटक संगठन ने लघु सचिवालय पर धरना दिया। एटक ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपायुक्त टीएल सत्यप्रकाश को सौंपा। जिसमें न्यूनतम वेतन, श्रमिक अशांति, सामूहिक मांगपत्र पर समझौता कराने और निकाले गए मजदूरों को वापस ड्यूटी पर लेने की मांग की गई। साथ ही हरियाणा एटक द्वारा 21 दिसंबर 2014 के पत्र पर कार्रवाई करने तथा मिलने का समय की मांग की गई । कामरेड अनिल पवार ने कहा कि आज पूरे हरियाणा में जिला कार्यालयों पर धरना चल रहा है। 26 फरवरी को देशव्यापी जेल भरो आंदोलन में भी बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे।
धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता हरियाणा कर्मचारी महासंघ व एचआरईसी गुड़गांव के अध्यक्ष कामरेड सुरेश यादव ने की और मंच संचालन एटक के जिला महासचिव अनिल पवार ने किया। धरने को कर्मचारी महासंघ गुड़गांव के महासचिव रामकुमार सोलंकी, सीटू के सतबीर सिंह, राजबीर चहल, एटक के जिला प्रधान सुरेश गौड़, नवराज दहल, राजपाल सिंह, अल्का चौहान, नवीन धाकड़, भीमराव, प्रदीप मिश्रा आदि ने भी संबोधित किया।