पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेस्टोरेंट संचालक से छुड़ाया अवैध कब्जा

रेस्टोरेंट संचालक से छुड़ाया अवैध कब्जा, हो रही थीं व्यावसायिक गतिविधियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव। हुडा ने एक रेस्टोरेंट का अवैध कब्जा हटाकर जमीन छुड़ा लिया। बुधवार को एस्टेट ऑफिस-2 के दस्ते ने कार्रवाई करते हुए मार्केट की 400 गज जमीन को खाली कराया। ससुराल रेस्टारेंट इस जमीन पर अवैध कब्जा कर व्यावसायिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल कर रहा था। दस्ते के अधिकारियों ने रेस्टारेंट संचालक को हिदायत दी कि दोबारा इस तरह से मार्केट की जमीन पर अवैध कब्जा किया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जमीन पर व्यावसायिक गतिविधियां चलाने का जुर्माना भी वसूल किया जाएगा।

सेक्टर-29 के मार्केट की जमीन पर अवैध कब्जा करने की शिकायत हुडा प्रशासक अनीता यादव को मिली थी। उन्होंने एस्टेट ऑफिसर को तत्काल जमीन खाली कराने का निर्देश दिया। इसके बाद एस्टेट ऑफिसर-2 तरुण कुमार ने सर्वे ब्रांच की टीम जमीन खाली कराने के लिए भेज दिया। एसडीई एचएस जाखड़, जेई ओपी दलाल, जेई सुशीन वत्स के साथ सेक्टर-29 मार्केट पहुंचे। उन्होंने जेसीबी मशीन लगाकर रेस्टारेंट द्वारा जमीन पर किया गया अवैध कब्जा छुड़ाया। एसडीई ने बताया कि बीकानेर स्वीट हाउस के अपोजिट हुडा मार्केट की जमीन खाली पड़ी थी। इस जमीन पर रेस्टोरेंट संचालक अवैध कब्जा कर व्यावसायिक गतिविधियां चला रहा था। मौके पर जो भी सामान मिला, उसे जब्त कर 400 गज जमीन खाली करा लिया गया। उन्होंने कहा कि रेस्टोरेंट संचालक को चेतावनी दी गई कि जमीन पर अवैध कब्जा कर इस तरह से गतिविधियां चलाई गई तो कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ जुर्माना भी वसूला जाएगा। उन्होंने कहा कि मार्केट में अतिक्रमण कारियों और अवैध कब्जा हटाने की दो दिन की मोहलत दी गई है।