पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

12वीं मैथमेटिक्स का पेपर लीक होने से परीक्षा रद्द, अब सात अक्टूबर होगी परीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं का बुधवार को मैथमेटिक्स की परीक्षा होनी थी। लेकिन भिवानी जिले में ही पेपर लीक होने के कारण यह परीक्षा बुधवार को रद्द हो गई। जिससे छात्र-छात्राओं को परीक्षा केन्द्र से लौटा दिया गया। हालांकि दसवीं की परीक्षा जिलेभर में शांतिपूर्ण रही और कहीं भी नकल करते कोई भी छात्र नहीं पकड़ा गया। 12वीं कक्षा की मैथमेटिक्स की परीक्षा अब सात अक्टूबर को होनी तय की गई है।
यह सूचना भिवानी बोर्ड के कंट्रोल रूम से दी गई। वहीं दूसरी ओर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) सुनीता रुहिल ने बताया कि भिवानी जिले में ही मैथ का प्रश्नपत्र लीक हो गया जिसकी भनक शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को लग जाने के बाद सभी जिलों के प्रभारियों को सूचित कर परीक्षा रद्द कर दी गई। गुड़गांव में स्थित पांच जिलों के कंट्रोल रूम में यह सूचना दोपहर 12:45 पर मिली। 12वीं कक्षा का पेपर 2:30 से 5 बजे तक होना था। सभी परीक्षा केन्द्रों पर सूचना दे दी गई थी कि प्रश्नपत्र नहीं खोले जाएं। लेकिन सभी छात्र अपने समय पर परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचे। सूचना के बाद छात्रों को बिना परीक्षा दिए ही लौटना पड़ा।