पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फर्जी मार्कशीट बनाने वाला गिरोह

फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, दो की तलाश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव। सीआईए-तीन पालम विहार की टीम ने फर्जी मार्कशीट तैयार करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। गुरुवार सुबह पुलिस ने आरोपी को अदालत के समक्ष पेश कर रिमांड पर लिया है, जहां पुलिस उसके अन्य दो साथियों के संबंध में कड़ी पूछताछ कर रही है। इस संबंध में पुलिस ने सेक्टर-18 थाने में मामला दर्ज कर लिया है।

एसीपी क्राइम राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार देर शाम एक सूचना मिली थी, जिसमें बताया गया कि सुखराली रोड पर एक इंस्टीट्यूट स्थित है। वहां कंप्यूटर के माध्यम से फर्जी मार्कशीट बनाने का गोरखधंधा चलाया जा रहा है। सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने दबिश देकर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो साथी भागने में कामयाब रहे। पूछताछ के दौरान युवक की पहचान फतेहपुर गांव जिला सोनीपत निवासी गौतम शर्मा के रूप में की गई।
पुलिस को मौके से कंप्यूटर, प्रिंटर व जाली मार्कशीट भी बरामद हुई है। पुलिस ने गुरुवार सुबह आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर रिमांड पर लिया है, जहां पुलिस उससे सख्ती से पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसके फरार दोनों साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।