पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Film Actor Shakti Kapoor In Haryana Spent Time With Children

फिल्मी दुनिया के खलनायक शक्ति कपूर ने बच्चों को दिए सफल होने के टिप्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फर्रुखनगर. राव भानी राम एजुकेशन सोसायटी जमालपुर द्वारा संचलित लॉर्ड कृष्णा इंटर नेशनल स्कूल में आयोजित गणतंत्र दिवस व वार्षिकोत्सव के अवसर पर फिल्मी दुनिया के खलनायक व अभिनेता शक्ति कपूर ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने मां भारती के अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें सलाम किया। उनके साथ हास्य कलाकार बीरबल व शम्मी अरोड़ा मौजूद थे।
इस अवसर पर शक्ति कपूर ने कहा कि जीवन का एक-एक पल हमें कुछ न कुछ संदेश देता है। यह कुछ नया करने के लिए हमें प्रेरित करता है। इसलिए हमें समय को व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए। अमीरी गरीबी किसी के भाग्य उदय में कभी बाधा नहीं बन सकती है। बस आवश्यकता है सच्ची लगन की, कठोर परिश्रम की, जो उसे आसमान की बुलंदियों तक पहुंचा सकती है।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर.....