गुड़गांव. पॉश सोसायटी सेक्टर-31 में गुरुवार की सुबह साढ़े तीन बजे बदमाशों ने आर्किटेक्ट के परिवार को बंधक बनाकर उन्हें चाकुओं से घायल कर दिया। चोर यहां रखी लाखों की नगदी और ज्वेलरी फ़िल्मी स्टाइल में लेकर फरार हो गए। घटना में आर्किटेक्ट के बुजुर्ग पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
क्राइम ब्रांच टीम केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। यह वारदात ठीक वैसा ही था, जैसा बुधवार को डीएलएफ फेज एक में दिल्ली हाईकोर्ट के वकील के साथ हुआ था। यहां बदमाशों ने चाकू की नोक पर वकील को बंधक बनाकर लूट को अंजाम दिया था।
स्लाइड्स पर क्लिक कर पढ़िए पूरी खबर...