पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 25 अवैध होर्डिंग्स पर कार्रवाई चार के खिलाफ एफआईआर

25 अवैध होर्डिंग्स पर कार्रवाई चार के खिलाफ एफआईआर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव। नगर निगम ने अवैध विज्ञापनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राजीव चौक से सोहना रोड स्थित वाटिका चौक तक अवैध विज्ञापन सामग्री को हटाया। नगर निगम के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर वीपी यादव के नेतृत्व में असिस्टेंट इंजीनियर दलीप कुमार तथा जूनियर इंजीनियर हितेश दहिया की टीम ने राजीव चौक से लेकर वाटिका चौक तक अभियान चलाया।
इस अभियान के तहत सड़क के साथ विभिन्न दुकानदारों द्वारा लगाए गए लगभग 25 साइनेज तथा अन्य विज्ञापन सामग्री को हटाया गया। नगर निगम ने अवैध रूप से विज्ञापन लगाने वाले चार व्यक्तियों के खिलाफ हरियाणा संपत्ति विकरण रोकथाम अधिनियम के तहत सदर थाना में एफआईआर भी दर्ज कराई है। निगमायुक्त विकास गुप्ता ने फिर गुड़गांव के निवासियों से अपील की है कि वे अवैध विज्ञापन लगाकर शहर को बदसूरत न करें। उन्होंने कहा कि नगर निगम की बिना अनुमति के विज्ञापन सामग्री लगाना कानूनन जुर्म है तथा ऐसा करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ हरियाणा संपत्ति विकिरण रोकथाम अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस अधिनियम में 6 माह की सजा तथा 10 हजार रुपए जुर्माना अथवा दोनों भी हो सकते हैं।