पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानिसक रोगी के साथ पश्चिम बंगाल में गैंग रेप, गुड़गांव में जीरो एफआईआर

मानिसक रोगी के साथ पश्चिम बंगाल में गैंग रेप, गुड़गांव में जीरो एफआईआर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव। मानसिक रोग से पीड़ित किशोरी से सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। पीड़िता किशोरी मूल रूप से वेस्ट बंगाल की रहने वाली है। 3 लोगों ने उसके साथ पश्चिम बंगाल में दुष्कर्म किया है लेकिन पीड़िता यह नहीं बता रही है वह गुड़गांव कैसे पहुंची। वह अपने बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता पा रही है। मेडिकल में रेप की पुष्टि हो गई है।
पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर उद्योग विहार थाना पुलिस ने मंगलवार देर शाम गैंगरेप की जीरो एफआईआर काटकर एफआईआर वेस्ट बंगाल भेजने की कार्रवाई कर दी है। वहीं पीड़िता किशोरी की देख-रेख अब चाइल्ड हेल्पलाइन कर रही है।मामला सोमवार देर रात करीब 2 बजे का है।
पुलिस कंट्रोल रूम में एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने बताया कि दिल्ली- जयपुर एक्सप्रेस- वे स्थित शंकर चौक पर सड़क किनारे एक युवती अस्त-व्यस्त हालत में खड़ी है। पुलिस कंट्रोल रूम में आई कॉल के बाद उद्योग विहार थाना एसएचओ इंस्पेक्टर वरुण टीम के साथ शंकर चौक पहुंचे। उनके थाना एरिया में ही शंकर चौक पर एक 16- 17 साल की युवती खड़ी थी। वूमेन पीसीआर को बुलाकर किशोरी से उसका नाम- पता पूछा गया। लेकिन 2 घंटों तक उसने कोई बात नहीं की। इसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम बुलाई गई। चाइल्ड हेल्पलाइन और वूमन पुलिस ने धीरज बंधाते हुए इसके बारे में पूछा तो किशोरी ने अटक-अटक कर बताया कि वह वेस्ट बंगाल की रहने वाली है।
वहां पर 3 लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पूछा गया कि वह यहां कैसे पहुंची तो किशोरी कुछ बता न सकी। किशोरी का मेडिकल कराया गया तो रेप की पुष्टि हुई। पुलिस मंगलवार देर शाम तक किशोरी के बताए अलग-अलग स्थानों पर उसे लेकर घूमती रही, लेकिन वह कुछ भी ठीक से नहीं बता सकी।

उद्योग विहार एसएचओ इंस्पेक्टर वरुण कुमार ने बताया कि जीरो एफआईआर काटकर वेस्ट बंगाल भेजी जा रही है। गुड़गांव से रिलेटेड कुछ भी किशोरी नहीं बता सकी है। जांच में ऐसा कुछ सामने आया तो तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।