रविवार को उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में उसे पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। शुक्रवार को पालम विहार के ई-ब्लाक निवासी व
एडिडास शोरूम के मालिक विनोद मल्होत्रा के बेटे मानव का अपहरण कर लिया गया था।
वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश उसी के साथ दसवीं तक पढ़ चुके थे। वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने शुक्रवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन गैंग का सरगना मोहित अभी भी फरार है। बदमाशों ने मानव को उसके घर के सामने से अपहरण कर लिया था।
बदमाशों ने मानव के ही फोन से ही उसके पिता को फोन कर पांच करोड़ की फिरौती मांगी थी। इसी बीच पुलिस को वारदात में प्रयोग की गई कार के नंबर का पता चल गया। इस बात की जानकारी मोहित को भी लग गई। इसलिए बदमाशों ने मानव को छोड़ दिया था। वारदात की रात पुलिस ने मूल निवासी जिला झज्जर हाल निवासी सेक्टर सात अक्षय पुनिया को गिरफ्तार कर लिया था। वारदात में शामिल रहे लक्ष्मण विहार व सेक्टर-चार निवासी दोनों किशोरों को भी काबू कर लिया लिया गया था।
लेकिन इस गैंग का सरगना और मुख्य आरोपी मोहित को पुलिस वारदात के तीसरे दिन भी नहीं पकड़ सकी। मोहित व अक्षय का इरादा फिरौती से मिलने वाली रकम से मुंबई जाकर अपराध की दुनिया में पैर जमाने का था।
‘‘अक्षय की रिमांड अवधि खत्म हो गई थी। इसीलिए उसे कोर्ट में पेश कर दिया। गैंग के सरगना व मुख्य आरोपी मोहित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमों ने रात में कई ठिकानों में छापेमारी की। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संगीता रानी, डीसीपी (वेस्ट)
^अक्षय की रिमांड अवधि खत्म हो गई थी। इसीलिए उसे कोर्ट में पेश कर दिया। गैंग के सरगना व मुख्य आरोपी मोहित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमों ने रात में कई ठिकानों में छापेमारी की। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संगीता रानी, डीसीपी (वेस्ट)