पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंगुड़गांव/पटौदी. पटौदी में 10वीं की दो छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। फोटो स्टूडियो चलाने वाले एक युवक ने दो साथियों के साथ मिलकर छात्राओं को हवस का शिकार बनाया। पहली बार 2 मई को छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उन्हें लगातार ब्लैकमेल किया गया। एक छात्रा की मां की शिकायत पर पटौदी थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
छात्रा की मां ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी 15 साल की बच्ची 2 मई को गांव में सहेली के घर पढ़ने गई थी। कुछ देर बाद सहेली उसे घर से बाहर ले गई। सहेली ने गांव में फोटो स्टूडियो चलाने वाले 22 वर्षीय युवक रानू से उसे मिलवाया। रानू ने उन लोगों से पटौदी चलने के लिए कहा। पटौदी में रानू के दो दोस्त कार लेकर पहले से ही खड़े थे।
इसके बाद तीनों युवकों ने कपड़े खरीदने के लिए रेवाड़ी चलने का प्लान बनाया। दोनों छात्राओं को भी बहला-फुसलाकर कार में बिठा लिया गया। छात्रा की मां ने बताया कि तीनों युवकों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उन्हें पिला दिया। इसके बाद बेहोशी होने पर होटल के ही कमरे में उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस दौरान आरोपियों ने छात्राओं की अश्लील तस्वीरें भी उतार लीं।
इसके बाद उन्होंने दोनों छात्राओं को वापस पटौदी छोड़ दिया। आरोपियों ने किसी को बताने पर उनकी फोटो नेट पर डालने की धमकी दी थी। फोटो के जरिए ब्लैकमेल कर आरोपी छात्राओं को फोन कर बुलाते रहे। इस दौरान आरोपियों ने छात्राओं से दो बार और सामूहिक दुष्कर्म किया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.