पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंतावडू. गांव पचगांवा में एक महिला के साथ गांव के ही पांच व्यक्तियों ने तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर पांचों आरोपियों खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव पचगांवा निवासी महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि दोपहर के समय वह अपने घर पर अकेली थी और उसके छोटे-छोटे बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे।
उसी समय अचानक गांव पचगांवा निवासी जाकिर, मुकीम, साकिर, शरीफ व रक्कू उसके घर में घुस गए और उसे दबोचकर तमंचा उसकी गर्दन पर लगा दिया। वह चिल्लाई तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। इन सभी व्यक्तियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपी उसके गले से दो तोले सोने की हसली भी लेकर भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.