पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गुड़गांव से गुलाबी नगरी तक शुरू हुई रोडवेज बस सर्विस, अब नहीं होगी परेशानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव। हरियाणा रोडवेज के गुड़गांव डिपो को मिली 22 बसों को अलग-रूटों पर शुरू किया गया है। इनमें से चार बसों को गुलाबी नगरी जयपुर रूट पर लगाया गया है। इसके अलावा इन बसों को बैजनाथ, शिमला, बालाजी, पंचमुखी, आगरा, सिरसा, चंडीगढ़ व नए रूट कपूरथला पर लगाया गया है। इससे धार्मिक स्थलों के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को लाभ मिल सकेगा। इसके अलावा लंबे समय से निष्क्रिय पड़े लांग रूटों से भी रोडवेज को आय मिल सकेगी। सितंबर माह के दौरान एचआरईसी ने गुड़गांव डिपो को नई 22 बसों की सौगात दी है। इससे एक बार फिर हरियाणा रोडवेज की बसें राजस्थान, उत्तरप्रदेश, उत्तरांचल सहित कई अन्य प्रदेशों तक यात्रियों को पहुंचाएंगी। एनसीआर के नोएडा के लिए भी चार बसें शुरू की गई हैं जो दिल्ली बदरपुर बॉर्डर होती हुई नोएडा तक जाएंगी। अभी तक हरियाणा रोडवेज की लांग रूटों में चंडीगढ़, आगरा व अलीगढ़ तक बसें जा रही थी। लेकिन अब धार्मिक स्थलों तक पहुंचने में भी रोडवेज की बसें मदद करेंगी।
कहां के लिए लगी कितनी बसें : गुड़गांव डिपो को मिली 22 बसें गत बुधवार को एचआरईसी ने पूरी तरह बना कर सौंप दी हैं। इन बसों में से तीन को बैजनाथ, चार जयपुर, दो शिमला, दो पंचमुखी, दो आगरा, एक सिरसा, चार चंडीगढ़, दो कपूरथला व दो बसें बालाजी के लगाई गई हैं। इसके अलावा गुड़गांव से चार बसें दिल्ली-बदरपुर बॉर्डर से होती हुई नोएडा के लिए शुरू की गई हैं।
टोल फ्री नंबर के बसों पर लगाए जाएंगे स्टीकर

रोडवेज के चालक-परिचालकों व बसों से संबंधित शिकायतें दर्ज करवाने के लिए गुड़गांव डिपो में शुरू किए गए टोल फ्री नंबर 18001802444 को सार्वजनिक करने के लिए अब सभी बसों के अंदर व बाहर के लिए स्टीकर बनवाए गए हैं जो जल्द ही बसों में चिपकाए जाएंगे।