पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Gypsy Half dozen People Injured Soldier Sent To Jail

जिप्सी से आधा दर्जन लोगों को घायल करने वाले सिपाही को भेजा जेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव। ट्रैफिक विभाग में तैनात सिपाही सुरेंद्र ने नशे में धुत होकर शनिवार को सदर थाना प्रभारी की जिप्सी को तेज गति से भगाते हुए जमकर उत्पात मचाया। सिपाही ने जिप्सी को तेज गति से दौड़ाते हुए एक साइकिल सवार समेत आधा दर्जन लोगों को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

सदर थाने की पुलिस ने सिपाही को पकड़कर उसका मेडिकल चेकअप कराया। मेडिकल रिपोर्ट में शराब की पुष्टि होने पर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर रविवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे भोंडसी जेल भेज दिया गया।

नहीं की रेड लाइट की परवाह: सुभाष चौक पर पर शनिवार सुबह 8 बजे ट्रैफिक विभाग में तैनात सिपाही सुरेंद्र ने सदर थाना प्रभारी विजय कुमार की जिप्सी को तेज गति से दौड़ाने लगा। सिपाही सुरेंद्र ने फाजिलपुर चौक की रेड लाइट की परवाह किए बिना ही जिप्सी की गति को और बढ़ा दिया। जबकि सड़क पार कर रहे साइकिल सवार मुकेश को जोरदार टक्कर मार गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद जो भी जिप्सी के सामने आया उसको भी जोरदार टक्कर मारी। इससे कई लोग घायल हो गए।
साइकिल सवार की हालत गंभीर
सिपाही सुरेंद्र ने जिप्सी को तेजी गति से चलाते हुए बादशाहपुर की भागने लगा। जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और जिप्सी फुटपाथ पर चढ़ गई। जिप्सी के रुकते ही मौके पर जमा लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया और घायलों को उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें साइकिल सवार घायल मुकेश की हालत गंभीर बताई जा रही है।
आरोपी न्यायिक हिरासत में

सदर थाना प्रभारी विजय ने बताया कि आरोपी सिपाही सुरेंद्र को शनिवार को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया था। उसका मेडिकल जांच कराने पर पता चला कि उसने शराब पी रखी थी। उसके खिलाफ धारा 289, 336, 427 पीडीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया था। उसे रविवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया है।