पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Hardcore Crime By Man Who Cut Child In Three Piece

चोरी छिपाने के लिए मासूम को पहले मारा ईट से फिर कर दिए तीन टुकड़े

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुडग़ांव. नौ दिन पहले ब्रिस्टल चौक पर जिस मासूम के बिना सिर और पैर का धड़ मिला था। उसकी चौकीदार ने बस इतनी सी बात पर बेरहमी से हत्या कर दी थी कि वह मार्केट से रेहड़ी चोरी के मामले का खुलासा न कर दे। चौकीदार ने गुनाह को छिपाने के लिए बच्चे के टुकड़े करके सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास बने गटर में डाल दिया। नौ दिनों की जांच में पुलिस ने हत्या को अंजाम देने वाले मार्केट के चौकीदार को खोज निकाला। आरोपी पुलिस की हिरासत में है। पुलिस ने उसे पांच दिन की रिमांड पर लेते हुए शरीर के बाकी के हिस्से भी बरामद कर लिए हैं।
15 जनवरी को गुडग़ांव-फरीदाबाद रोड स्थित ब्रिस्टल चौक पर 15 साल के बच्चे का धड़ मिला था। नौ दिनों की तफ्तीश में पुलिस ने आरोपी भदई शाह को बिहार से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। घटना के बाद से आरोपी शहर छोड़कर अपने परिवार सहित अपने गांव बिहार फरार हो गया था। गुडग़ांव पुलिस की स्पेशल टीम ने उसे उस समय गिरफ्तार किया। जब वह बिहार के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में था।
पहले ईंटों से मारा, फिर कर दिए तीन टुकड़े
14 जनवरी की देर रात गुडग़ांव के सिकंदरपुर इलाके में रहने वाले 42 साल के भदई शाह नाम के चौकीदार ने बस इतनी बात पर 15 साल के मासूम रंजन को मौत के घाट पर उतार दिया कि मार्केट से चोरी हुई रेहड़ी मामले में वह उसका नाम न बोल दे। आरोपी ने पहले बच्चे को ईंट से मारा। फिर मछली काटने वाले चाकू से तीन टुकड़े करते हुए सिर और पैर सिंकदरपुर इलाके के गटर में डाल दिया जबकि धड़ को ब्रिस्टल चौक के पास बने बस क्यू शेल्टर के पास कबाड़ में फेंक दिया।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर.....